महासमुंद ब्रेकिंग: लापता युवक की हत्या की आशंका, शव नदी में दफनाया गया – इलाके में सनसनी

SHARE:

महासमुंद-: पिथौरा थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लापता युवक अमित चौधरी की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक की लाश पिलवापाली नदी में दफनाई गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

25 जुलाई से लापता अमित चौधरी एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पिथौरा थाने में दर्ज कराई थी। घटना के दो दिन बाद उसकी जली हुई बाइक जंगल में बरामद की गई थी, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

नेशनल हाईवे 53 से महज 2 किलोमीटर दूर स्थित पिलवापाली नदी से शव मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और साइबर सेल की टीम इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के कारणों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment