हजारों श्रद्धालुओं ने बूढ़ादेव मंदिर में चढ़ाया जल, भजन-कीर्तन और महाआरती से गूंजा पूरा क्षेत्र
फिंगेश्वर/जमाही-: सावन महीने के तीसरे सोमवार को घटारानी मार्ग स्थित बूढ़ादेव मंदिर में भक्ति, संस्कृति और जनआस्था का विराट संगम देखने को मिला। छत्तीसगढ़ की जानी-मानी आदिवासी नेत्री एवं पीसीसी सदस्य शीला ठाकुर की अगुवाई में आयोजित सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।
यह धार्मिक आयोजन इतना व्यापक और अनुशासित रहा कि मंदिर परिसर मिनी कुंभ जैसा प्रतीत हुआ। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जो दिनभर भगवान शिव की पूजा में लीन रहा। कार्यक्रम में हवन, पूजन, भजन-कीर्तन और महाआरती का भव्य आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
शीला ठाकुर ने धर्म-संस्कृति को बताया समाज की ताकत
मुख्य अतिथि शीला ठाकुर ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी असली शक्ति हैं। इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ते हैं, युवाओं को दिशा देते हैं और आस्था को मजबूती प्रदान करते हैं।”
उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी समाज को संगठित रहने और अपनी परंपराओं पर गर्व करने की बात कही।
समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
आयोजन को सफल बनाने में आदिवासी ध्रुव समाज सर्कल जमाही के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर पूरी सहभागिता निभाई। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
तिजराम ध्रुव (अध्यक्ष), इतवारी राम ध्रुव (उपाध्यक्ष), बिरेंद्र कुमार ध्रुव (सचिव), पदुमन सिंह ध्रुव, मलेच्छु राम ध्रुव, बसंत राम, उमेश नेताम, गुलाब, आनंद, नारायण सिंह नेताम, बीरू, शंकर सिंह, रोहित, रूपसिंह, घनश्याम ध्रुव, रामकुमारी ध्रुव, अनुसुइया ध्रुव, कली बाई, रोशन रात्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता।
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनता जा रहा है घटारानी
बूढ़ादेव मंदिर अब केवल श्रद्धा का केंद्र नहीं रहा, यह क्षेत्र तेजी से धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। सावन के हर सोमवार यहां श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है। हरियाली, जंगलो और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा यह स्थान भक्तों को मानसिक शांति के साथ आध्यात्मिक अनुभव भी देता है।
यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और परंपरा संरक्षण का जीवंत उदाहरण बन गया है, जिसने घटारानी को छत्तीसगढ़ की धार्मिक पहचान में एक नई ऊंचाई दी है।

Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




