नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, गरियाबंद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

थाना राजिम की कार्यवाही

राजिम-:राजस्व विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना राजिम पुलिस ने यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद त्वरित जांच कर की। मामले में आरोपियों ने नगद, बैंक ट्रांजेक्शन और फोन-पे के माध्यम से लाखों की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब दिनांक 24 जुलाई 2025 को एक आवेदक अपने साथियों के साथ थाना राजिम पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात ओंकार चौरे उर्फ राजा से हुई थी, जिसने बताया कि महासमुंद में राजस्व विभाग में चपरासी और लिपिक के पदों पर भर्ती निकली है। साथ ही, उसका एक जानकार व्यक्ति योगेश ठाकुर कई लोगों को नौकरी दिलवा चुका है।

दोनों आरोपियों — योगेश ठाकुर एवं ओंकार चौरे — ने आवेदक व अन्य लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर झांसा देकर कुल 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

जप्त सामग्री में शामिल हैं:

बैंक पासबुक

दो मोबाइल फोन

आधार कार्ड

पुलिस ने सभी दस्तावेजों को जब्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. योगेश कुमार ठाकुर, पिता स्व. भागवत सिंह ठाकुर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बगारपाली नीम चौक, नयाबस्ती, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद।

2. ओंकार चौरे उर्फ राजा, पिता स्व. जितेन्द्र चौरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पोंड, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद।

पुलिस ने मामले में धारा 420, 294, 506, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना राजिम पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं और कितने लोगों को इन आरोपियों ने इसी तरह से ठगा है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment