धुर्वागुड़ी में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ बप्पा को दी गई विदाई: डीजे की धुन और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा पूरा गांव

SHARE:

धुर्वागुड़ी में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ बप्पा को दी गई विदाई: डीजे की धुन और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा पूरा गांव

गरियाबंद/मैनपुर: क्षेत्र के ग्राम धुर्वागुड़ी में कचना धुर्वा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। विसर्जन यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्ति रस और उत्साह में सराबोर नजर आया।

डीजे की धुन पर जमकर थिरके श्रद्धालु विसर्जन कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना और विशेष महाआरती के साथ हुई। इसके बाद कचना धुर्वा गणेश उत्सव समिति के सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे और पारंपरिक बाजों की धुन पर युवाओं और श्रद्धालुओं की टोली भक्ति गीतों पर झूमती-नाचती नजर आई।

गांव भ्रमण के दौरान जगह-जगह हुआ स्वागत शोभायात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के सामने बप्पा की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। समिति के युवाओं द्वारा लगाए जा रहे “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के गगनभेदी जयकारों से समूचा धुर्वागुड़ी गुंजायमान हो उठा।

नम आंखों से दी गई विदाई गांव भ्रमण के पश्चात निर्धारित जलाशय के तट पर अंतिम आरती कर नम आंखों से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए बप्पा से अगले वर्ष पुनः जल्दी पधारने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कचना धुर्वा गणेश उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य, वरिष्ठ ग्रामीण, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment