गरियाबंद के 14वें कलेक्टर बने रणबीर शर्मा, संभाला पदभार

SHARE:

गरियाबंद के 14वें कलेक्टर बने रणबीर शर्मा, संभाला पदभार

2012 बैच के IAS अधिकारी रणबीर शर्मा ने बीएस उइके से लिया कार्यभार, शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन बताया प्राथमिकता

गरियाबंद-: के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर बीएस उइके से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान श्री उइके ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नवनियुक्त कलेक्टर को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

2012 बैच के आईएएस अधिकारी रणबीर शर्मा को गरियाबंद जिले का 14वां कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे समाज कल्याण विभाग के संचालक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

पदभार ग्रहण के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर कलेक्टर शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले में संचालित विकास कार्यों और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर शर्मा ने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत एवं बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र आमजनों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

इसके बाद कलेक्टर शर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर जिले की प्रशासनिक एवं विकास गतिविधियों की जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, नवीन भगत, समस्त एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment