गरियाबंद-: जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गरियाबंद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 21.528 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गांजा, शराब और जुए के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना छुरा, थाना गरियाबंद और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों का खुलासा किया।
छुरा पुलिस ने कार से 16 किलो गांजा किया बरामद
25 जुलाई 2026 को थाना छुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (CG 04 RB 6882) में तीन व्यक्ति अवैध गांजा लेकर कोसमी नवापारा से दुल्ला छुरा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन नगर पंचायत के पीछे गली तिराहा मोड़ के पास उन्हें पकड़ लिया गया।
तलाशी में कार से 16 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 8 लाख रुपये बताई गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार, चार मोबाइल फोन सहित कुल 13 लाख 11 हजार 700 रुपये की सामग्री जब्त की गई।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
धमेन्द्र मारकण्डे (पतोरा, थाना फिंगेश्वर)
टीकम आडिल (गादीकोट, थाना छुरा)
मनीष कुमार साहू (सरसोपुरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी)
गरियाबंद पुलिस ने बाइक सवार से 5.528 किलो गांजा पकड़ा
इसी दिन थाना गरियाबंद पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन कर रहा है। ग्राम बास्का फॉरेस्ट नाका के पास वाहन चेकिंग के दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल (MP 40 ZL 5179) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में सीट के अंदर छिपाकर रखा गया 5.528 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 2 लाख 75 हजार 300 रुपये आंकी गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल और एक मोबाइल सहित कुल 3 लाख 36 हजार 300 रुपये की सामग्री जब्त की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेन्द्र आहिरवार (33 वर्ष), निवासी मसुदपुर, थाना गंजबासौदा, जिला विदिशा (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई।
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




