गरियाबंद एक्सप्रेस न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: डीओ गरियाबंद नें जारी किये कार्यमुक्त करने क़े आदेश 

SHARE:

शिक्षा विभाग ने 17 शिक्षकों-कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर भेजने का जारी किया आदेश

 

 

गरियाबंद-:गरियाबंद एक्सप्रेस न्यूज़ द्वारा शिक्षा विभाग में वर्षों से चले आ रहे संलग्नीकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने आदेश जारी कर समग्र शिक्षा कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा विभिन्न विकासखंड स्रोत केंद्र (बीआरसी) में संलग्न 17 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना संस्थानों में तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

 

जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग की 23 जून 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक तथा लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के 25 जून 2026 के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। आदेश के अनुसार विभिन्न कार्यालयों में संलग्न शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल संस्था में भेजा जाएगा।

 

आदेश में समग्र शिक्षा कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा विकासखंड स्रोत केंद्र गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर और देवभोग में संलग्न कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित किया जाए।

 

गौरतलब है कि गरियाबंद एक्सप्रेस न्यूज़ ने हाल ही में जिले में संलग्नीकरण के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्यमुक्ति संबंधी आदेश जारी किया है।

 

हालांकि शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद भी यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिले में शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी संलग्नीकरण पूरी तरह समाप्त होते हैं या नहीं तथा सभी शिक्षक अपने मूल पदस्थापना वाले विद्यालयों में लौटकर शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे पाएंगे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment