गरियाबंद-:राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बनकर जिले के 5 टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें अतिरिक्त पोषण आहार किट वितरित की। पाण्डुका स्थित गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर के दौरान यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों सहित समाज के सभी सक्षम लोगों को अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही देश को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष मीरा ठाकुर, अमित साहू, अनिल चंद्राकर, अजय रोहरा, पाण्डुका की सरपंच भानू ध्रुव, जिला क्षय अधिकारी डॉ. ए.के. हुमने, बीएमओ डॉ. राहुल नेताम, स्वास्थ्य विभाग की टीम, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com



