गरियाबंद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

SHARE:

गरियाबंद-:जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को सिटी कोतवाली गरियाबंद से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी जुगाड़ बनाया गया है। वहीं निरीक्षक शिशिर पाण्डेय को रक्षित केंद्र एवं साइबर सेल से सिटी कोतवाली गरियाबंद की कमान सौंपी गई है।

 

इसी प्रकार निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा को मैनपुर थाना प्रभारी पद से हटाकर रक्षित केंद्र गरियाबंद से संबद्ध साइबर सेल में पदस्थ किया गया है। जबकि निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी मैनपुर नियुक्त किया गया है।

 

उप निरीक्षक यदु राज ठाकुर को थाना जुगाड़ से रक्षित केंद्र एवं साइबर सेल में स्थानांतरित किया गया है। वहीं उप निरीक्षक संत राम साहू को सिटी कोतवाली गरियाबंद से थाना राजिम भेजा गया है।

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में हुए इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई