भेण्ड्री में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 467 आवेदन प्राप्त

SHARE:

गरियाबंद/फिंगेश्वर -:सुशासन तिहार 2026 के तहत फिंगेश्वर विकासखंड के भेण्ड्री स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के 14 गांवों के ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।शिविर में कुल 467 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को समय-सीमा में समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को खाद एवं उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, कलेक्टर बीएस उइके सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को जाल, आईस बॉक्स, हरी खाद एवं कुम्हारों को चॉक वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक रोहित साहू ने भेण्ड्री में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित टीना शेड का लोकार्पण किया, पानी टंकी का उद्घाटन किया तथा बगनई नाला के काँक्रीटीकरण और सर्व समाज भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण का भी लाभ उठाया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई