ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड NSG कमांडो ने दिनदहाड़े खूनी खेल खेलते हुए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि उसके ससुर को मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड का एक लाइव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी फौजी सरेराह पिस्टल तानकर दौड़ते हुए गोलियां बरसाते नजर आ रहा है।यह पूरी वारदात महाराजपुरा के पटरी रोड थापक प्याऊ के पास हुई। आरोपी रिटायर्ड फौजी विष्णु दुबे ने पुरानी रंजिश और वर्चस्व की जंग में इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मृतक भोला गुर्जर के सीने पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भोला के ससुर सत्यभान को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ही पक्ष इलाके में रेत और गिट्टी का अवैध फड़ चलाते हैं, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन सुबह भोला गुर्जर और उसके ससुर सत्यभान ने आरोपी विष्णु दुबे के फड़ से जबरन रेत-गिट्टी भर ली थी। इतना ही नहीं, दोनों ने सरेराह विष्णु दुबे के साथ मारपीट कर उसे सरेबाजार अपमानित भी किया था। इसी अपमान से बौखलाया रिटायर्ड फौजी विष्णु दुबे आगबबूला होकर अपने घर पहुंचा और अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया। इसके बाद उसने सड़क पर ससुर और दामाद को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




