शीतला तालाब स्थित बजरंगबली मूर्ति में तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

SHARE:

विहिप ने की सख्त कार्रवाई की मांग, 17 जून को होगी नई मूर्ति स्थापना

 

गरियाबंद /फिंगेश्वर -:फिंगेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेन्डरी-जामगांव में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। गांव के शीतला तालाब परिसर में स्थापित बजरंगबली की टाइल्स युक्त मूर्ति को बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है, हालांकि स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के पास शराब पीने एवं पत्थरों से मूर्ति तोड़ने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही विहिप जिला संयोजक मोहित साहू एवं फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

 

विहिप जिला संयोजक मोहित साहू ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं रविवार को ग्राम समिति अध्यक्ष भेखलाल साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। बैठक में किसी ग्रामीण के इस घटना में शामिल होने की बात सामने नहीं आई।

 

ग्रामीणों द्वारा आज फिंगेश्वर थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि गांव में शराब पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा शराब पीकर उपद्रव करने और धार्मिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों पर 2100 रुपये जुर्माने का प्रावधान भी लागू है।

 

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लगभग एक सप्ताह पहले गांव में घूम रहे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का इस घटना से संबंध हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि आगामी 17 जून को शुभ मुहूर्त में नई बजरंगबली मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई