प्रदेश में कक्षा 10-12वी प्रवीण सूची में स्थान बनाने वाले सामाजिक प्रतिभावान बच्चो का हुआ सम्मान
गरियाबंद :- गरियाबंद में रविवार को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का बड़ा आयोजन संपन्न हुआ, जहाँ जिला साहू संघ गरियाबंद द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से पूरे जिले में उत्साह का माहौल बन गया यह कार्यक्रम साहू छात्रावास परिसर में आयोजित किया गया था
इस खास अवसर पर समाज के नव-निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीयों को शपथ दिलाया और समाज सेवा के लिए अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया । आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की थी , जिससे यह कार्यक्रम सिर्फ औपचारिक न रहकर एक यादगार उत्सव बन गया ।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये अध्यक्षता श्री ताम्रध्वज साहू पूर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ एवं पूर्व गृह मंत्री,प्रमुख अतिथि विधायक रोहित साहू, श्री चंदुलाल साहू जी अध्यक्ष भंडार गृह निगम,विधायक संदीप साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू,पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, लाला साहू, श्री पवन साहू जी,साधना साहू जी,सुनील साहू जी ,भुनेश्वर साहू, नंदनी साहू, इन्द्राणी साहू, रिखी यादव अध्यक्ष नपा गरियाबंद ,अनिल चंद्राकार अध्यक्ष भाजपा गरियाबंद,चित्ररेखा साहू ,सहित कई जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही. इस आयोजन की खास बात यह रही कि रंग महल” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था , जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा । यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, परंपरा और प्रतिभा को एक मंच पर लाने का प्रयास.
मुख्य अतिथि अरुण साव ने दिया संदेश: “भक्त माता कर्मा के आदर्शों पर चलकर समाज बने मजबूत”
बॉक्स मे….
अरुण साव ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में साहू समाज को संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा के जीवन और उनके संदेशों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा केवल आस्था की प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और समाज एकता की मिसाल हैं।
अपने उद्बोधन में अरुण साव ने कहा, “भक्त माता कर्मा का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज की सेवा और मानवता की रक्षा में भी झलकती है।” उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को और मजबूत करें।
उन्होंने आगे कहा कि साहू समाज हमेशा से मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए जाना जाता रहा है। अगर समाज एकजुट होकर आगे बढ़े, तो विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। अंत में उन्होंने जिला साहू संघ के छात्रावास के लिए पच्चीस लाख की घोषणा की
बॉक्स मे….
युवा ही समाज की असली ताकत” — विधायक रोहित साहू का जोशीला संदेश, साहू समाज में नई ऊर्जा का संचार रोहित साहू ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज का युवा सिर्फ अपने करियर तक सीमित न रहे, बल्कि समाज की जिम्मेदारियों को भी समझे। “शिक्षा हासिल करें, आगे बढ़ें, लेकिन अपनी जड़ों और समाज को कभी न भूलें,” उन्होंने जोर देते हुए कहा। युवाओं को तीन मुख्य मंत्र दिए—एकता, शिक्षा और सेवा। उनके अनुसार, अगर युवा इन तीन स्तंभों पर चलेंगे, तो न सिर्फ खुद सफल होंगे बल्कि पूरे समाज को भी नई दिशा देंगे।
विधायक ने कहा कि साहू समाज की पहचान मेहनत और ईमानदारी से बनी है, और अब समय है कि युवा इस विरासत को आगे बढ़ाएं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने, बुजुर्गों का सम्मान करने और समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने की अपील की।
“समाज हित सर्वोपरि” — नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू का स्वागत भाषण, तालियों से गूंजा पूरा मंच
साहू ने भव्य सामाजिक कार्यक्रम में सभी अतिथियों और समाजजनों के प्रति हृदय से स्वागत करते हुए ऐसा संबोधन दिया, जिसने पूरे आयोजन को एक नई गरिमा दे दी।
अपने जोशीले उद्बोधन में उन्होंने कहा, “आप सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया है। इसके लिए जिला साहू संघ की ओर से मैं तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।”
प्रवीण साहू ने आगे समाज हित के मुद्दों पर जोर देते हुए कहा कि अब समय है कि हम सब एकजुट होकर समाज के विकास के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा—“समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब हम अपने कर्तव्यों को समझें…
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




