प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, शिशुपाल पर्वत से दोनों ने लगाई छलांग

SHARE:

महासमुंद  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत के नीचे रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने शिशुपाल पर्वत से कूदकर अपनी जान दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान डिलेश्वर साव के रूप में हुई है, जो कि बारीकपाली गांव का रहने वाला था और युवती भी उसी गांव की रहने वाली थी। रविवार सुबह जब लोगों ने दोनों की लाश देखी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment