“भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईडी का शिकंजा: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी”

SHARE:

“भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईडी का शिकंजा: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी”

रायपुर। भारतमाला परियोजना में कथित जमीन मुआवजा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से प्रदेश के प्रशासनिक और राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की लगभग 13 अधिकारियों की टीम ने अभनपुर स्थित गोपाल गांधी के निवास और कार्यालय सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश दी। टीम सुबह तड़के ही पहुंच गई थी और देर शाम तक दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच में जुटी रही।

मुआवजा घोटाले का बड़ा खेल

जांच में सामने आया है कि भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि घोषित कर मुआवजा कई गुना बढ़ाया गया।

अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत

प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी—एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी—जमीन दलालों के साथ मिलकर इस पूरे खेल को अंजाम दे रहे थे। एक ही खसरे की जमीन को कागजों में कई हिस्सों में बांटकर अलग-अलग नामों से मुआवजा निकालने का भी मामला सामने आया है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले भी ईडी रायपुर और महासमुंद में छापेमारी कर करोड़ों की संपत्तियां अटैच कर चुकी है और 40 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद की जा चुकी है। मामले में तत्कालीन एसडीओ निर्भय साहू सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

बढ़ सकती है मुश्किलें

ईडी की इस ताजा कार्रवाई के बाद इस बहुचर्चित घोटाले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। जांच एजेंसियां अब दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment