पुलिया के नीचे तैरता ‘नशे का राज़’! अतरमरा में पानी में बहता मिला 68 किलो गांजा, मचा हड़कंप”

SHARE:

“पुलिया के नीचे तैरता ‘नशे का राज़’! अतरमरा में पानी में बहता मिला 68 किलो गांजा, मचा हड़कंप”

गरियाबंद/पाण्डुका -:थाना क्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरमरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बड़े पुलिया के नीचे पानी में तैरते हुए गांजा के पैकेट नजर आए। इस अजीबोगरीब नजारे को देखने के लिए देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि लगभग 68 किलो गांजा छोटे-छोटे पैकेट में पानी में तैरता मिला है। यह पहला मामला है जब इस तरह खुलेआम पुल के नीचे पानी में नशे का जखीरा बहता हुआ दिखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अतरमरा क्षेत्र में पहले भी गांजा के अवैध कारोबार की चर्चाएं सामने आती रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि तस्करों ने पुलिस या अन्य दबाव के चलते गांजा को पानी में फेंक दिया होगा। यह भी संभावना है कि यह खेप जतमई मार्ग या अंदरूनी गांवों के रास्ते यहां तक पहुंची हो।

मोहतरा से अतरमरा के बीच पड़ने वाले बड़े पुल में यह संदिग्ध पैकेट तैरते देखे गए, जिसने पूरे इलाके में कौतूहल और डर का माहौल बना दिया है।

थाना प्रभारी पाण्डुका कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह गांजा कहां से आया और किसने यहां फेंका।

फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस जांच के बाद ही पूरे ‘नशे के खेल’ का खुलासा होने की उम्मीद है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment