पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

SHARE:

कलेक्टर बी.एस. उइके ने दी बधाई

 

गरियाबंद-: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम सामने आते ही विद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

कलेक्टर बी.एस. उइके ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता जिले के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक भी है।

 

उल्लेखनीय है कि विद्यालय की छात्रा ट्विंकल चौधरी ने 93.2 प्रतिशत (466 अंक) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ओजल ध्रुव ने 92.8 प्रतिशत (464 अंक) के साथ द्वितीय स्थान और तिलोत्मा दीवान ने 92.4 प्रतिशत (462 अंक) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भूमिका सिन्हा ने 91.4 प्रतिशत तथा मनीष पटेल ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

परीक्षा में शामिल 40 विद्यार्थियों में से अधिकांश ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है।

 

प्राचार्य महिमा सिन्हा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment