गरियाबंद-:शासन की महत्वाकांक्षी शिक्षा का अधिकार (RTE) योजना के तहत जिले के बच्चों को बेहतर शिक्षा और समान अवसर मिल रहे हैं। राजिम स्थित दावरा इंटरनेशनल स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर एवं सामान्य परिवारों के बच्चों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे उनके सपनों को नई उड़ान मिल रही है।इसी योजना के अंतर्गत यूकेजी में अध्ययनरत लक्षित सोनकर का प्रवेश पिछले वर्ष लॉटरी प्रणाली के माध्यम से हुआ था। वे नियमित रूप से पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उनके परिवार के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है।वहीं, छात्रा मेघा राजपूत वर्ष 2020 से इसी योजना के तहत अध्ययनरत हैं और पिछले पांच वर्षों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में विशेष पहचान बना चुकी हैं। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि सही अवसर मिलने पर हर बच्चा आगे बढ़ सकता है।लक्षित की माता विजेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि इस योजना के माध्यम से उनके बच्चे को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल रही है और उसे अन्य विद्यार्थियों की तरह समान अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। वहीं, मेघा राजपूत की माता रोशनी राजपूत ने कहा कि यह योजना उनके जैसे सामान्य परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब उनकी बेटी आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की ओर अग्रसर है।आरटीई योजना के तहत पात्र बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, प्रवेश शुल्क में छूट, गणवेश, पाठ्यपुस्तकें एवं अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही, बच्चों को कक्षा, शिक्षक एवं सभी गतिविधियों में समान अवसर देकर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जाता है।यह योजना न केवल अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम कर रही है, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार कर रही है। अभिभावकों ने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




