टैरिफ में बदलाव के बीच अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता फिर शुरू, अगले हफ्ते वाशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

SHARE:

नईदिल्ली । भारतीय प्रतिनिधिमंडल का एक दल अगले हफ्ते अमेरिका में व्यापार वार्ता के लिए वाशिंगटन का दौरा करेगा। यह बैठक 20 अप्रैल को होगी। भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया है, लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण टैरिफ संचरना में हुए बदलावों की वजह से समझौते में हस्ताक्षर पर देरी हो रही है। इस बैठक में दोनों देश के अधिकारी समझौते पर अंतिम दौर की बातचीत करेंगे।

फरवरी में दोनों देशों ने समझौते को अंतिम रूप दिया था, जिसके तहत अमेरिका ने कई शर्तों के साथ भारतीय वस्तुओं पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया, जिसके बाद अमेरिका ने 24 फरवरी से शुरू होने वाली 150 दिनों की अवधि के लिए सभी देशों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगा दिया। मार्च में दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच बैठक होनी थी, जो रद्द कर दी गई।अमेरिका और भारत के बीच अगले सप्ताह होने वाली व्यापार बैठक 1974 के व्यापार कानून की धारा 301 के तहत जांच के बीच हो रही है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने जबरन श्रम और औद्योगिक नीतियों से संबंधित व्यापार प्रथाओं की जांच के लिए भारत सहित 16 देशों को शामिल कर जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि इन जांचों के परिणाम द्विपक्षीय व्यापार पर असर डाल सकते हैं और देशों पर नया टैरिफ लग सकता है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment