हाथी के हमले में 22 वर्षीय युवती की मौत, जंगल में महुआ बीनने गई थी

SHARE:

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां हाथी के हमले में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। यह हादसा छतवा-चिनिया के जंगल क्षेत्र में हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती अपने रिश्तेदारों के साथ महुआ बीनने जंगल गई हुई थी। इसी दौरान अचानक हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि मृतका झारखंड की रहने वाली थी और अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने आई थी।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई