आईएलएस अस्पताल में बड़ा हादसा, वार्ड की छत गिरी, 4 से ज्यादा घायल

SHARE:

रायपुर। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर स्थित आईएलएस हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की चौथी मंजिल पर बने वार्ड की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां भर्ती मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया।हादसे में चार से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर उपचार शुरू कर दिया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वार्ड में सामान्य रूप से इलाज चल रहा था, तभी तेज आवाज के साथ छत का हिस्सा नीचे आ गिरा और कुछ मरीज मलबे की चपेट में आ गए।घटना के बाद अस्पताल स्टाफ ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया।फिलहाल इस हादसे के कारणों की जांच जारी है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई