PMO में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व: IAS डॉ. रवि मित्तल बने उप-सचिव, केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

SHARE:

रायपुर-:छत्तीसगढ़ सरकार में जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यरत रहे IAS अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप-सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी की टीम में शामिल करते हुए डॉ. मित्तल को प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली बुलाया गया है। उनकी यह नियुक्ति 4 वर्षों की अवधि के लिए की गई है।

इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

डॉ. रवि मित्तल के PMO में जाने से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि राज्य के प्रशासनिक तंत्र के लिए भी यह गर्व का विषय माना जा रहा है। उनकी प्रशासनिक दक्षता और अनुभव का लाभ अब केंद्र सरकार को मिलेगा।बताया जा रहा है कि जनसंपर्क आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण संचार और जनजागरूकता अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया था।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई