ईरान से सुरक्षित बाहर निकले 550 से अधिक भारतीय नागरिक, जयशंकर ने आर्मेनिया का आभार जताया

SHARE:

नई दिल्ली।अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर राहत भरी खबर आई है।यहां से सोमवार को अब तक 550 से अधिक नागरिक की ईरान से सुरक्षित निकासी हो गई है। वे आर्मेनिया के रास्ते बाहर निकले हैं।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए आर्मेनिया सरकार की आभार जताया।उन्होंने पोस्ट में आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान को टैग किया है।एस जयशंकर ने क्या लिखा?जयशंकर ने एक्स पर लिखा, ‘ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहयोग के लिए आर्मेनिया की सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। इन चुनौतीपूर्ण समय में अरारत मिर्जोयान के सहयोग की सराहना करता हूं।’बता दें कि 550 से अधिक भारतीयों की निकासी के बाद अब ईरान में फंसे नागरिक काफी कम बचे हैं, जिनको वापस भारत लाने की कोशिशें जारी हैं।

ईरान में फंसे थे 9,000 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते बताया था कि ईरान में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक अभी भी हैं। पहले जारी की गई एडवाइजरी से कई भारतीयों को ईरान छोड़ने और सुरक्षित घर लौटने में मदद मिली।मंत्रालय ने बताया था कि कई नागरिकों को तेहरान से सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। सरकार अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्ते यात्रा करने वालों की भी मदद कर रही है।साथ ही, वीजा, जमीनी सीमा पार करने और उड़ानों में सहयोग कर रही है।

 

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई