जौंदा में गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त

SHARE:

पुलिस की घेराबंदी में धराए आरोपी, 55 हजार रुपए कीमत का मादक पदार्थ बरामद

 

रायपुर-:जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम जौंदा में गांजा बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जौंदा धरसा रोड स्थित पंप हाउस के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाह तौफीक खान और हारून चांगल के साथ मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सागर साहू (28 वर्ष) पिता स्व. उमेश साहू तथा कुंदन विश्वकर्मा (21 वर्ष) पिता प्रीतम विश्वकर्मा निवासी ग्राम जौंदा, चौकी चंपारण, थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से सफेद प्लास्टिक बोरी के भीतर पॉलिथीन में रखा 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

 

पुलिस ने मादक पदार्थ को गवाहों के समक्ष जब्त कर अपने कब्जे में लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 84/26 दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रायपुर में पेश करने के लिए रिमांड पर रवाना किया गया है। पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई