रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को जेठ जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।राजधानी रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव संभव है। 13 मार्च को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड-बिहार से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक बनी द्रोणिका के असर से नमी बढ़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




