बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

SHARE:

Lजगदलपुर में ₹3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 44 महिला कैडर भी शामिल

 

रायपुर-:छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। विष्णु देव साय ने कहा कि अब बस्तर में बंदूक नहीं बल्कि विश्वास की जीत हो रही है। उन्होंने बताया कि जगदलपुर में ₹3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों में 44 महिला माओवादी भी शामिल हैं, जो इस बात का संकेत है कि बस्तर के लोगों का विश्वास अब शांति और विकास की दिशा में मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों, राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में माओवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इससे बस्तर में शांति का वातावरण मजबूत हो रहा है और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने इस सफलता के लिए सुरक्षा बलों के साहस, प्रशासन की सक्रियता और स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की।

 

उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग अब भय और हिंसा से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की दिशा में दृढ़ता से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को भयमुक्त, शांतिपूर्ण और विकसित बनाना है। इसके लिए सुरक्षा, विकास और विश्वास—इन तीनों मोर्चों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि भयमुक्त और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का अटल संकल्प है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई