राजिम -:छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 -27 का बजट, जिसकी थीम “संकल्प” है, प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि “संकल्प” केवल एक थीम नहीं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का स्पष्ट संकल्प है। यह बजट किसानों की आय वृद्धि, युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साहू ने कहा कि बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, सिंचाई एवं ग्रामीण विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे गांव, गरीब और किसान को सीधा लाभ मिलेगा। यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा और विकास की नई दिशा तय करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “संकल्प” थीम पर आधारित यह बजट जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और छत्तीसगढ़ को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाएगा इस सराहनीय और जनकल्याण बजट के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




