गरियाबंद-: थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों के बड़े डम्प को जिला पुलिस बल ने बरामद किया है। यह कार्रवाई गरियाबंद पुलिस की ई-30 ऑप्स टीम द्वारा सघन सर्च अभियान चलाकर की गई।
पुलिस को यह सफलता जनवरी 2026 में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों से पूछताछ के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर प्राप्त हुई। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की ओडिशा राज्य कमेटी द्वारा उक्त पहाड़ी क्षेत्र में ऑटोमैटिक हथियार डम्प किए जाने की सूचना मिली थी।
सूचना के बाद 16 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय से ई-30 टीम को रवाना किया गया। पहाड़ी क्षेत्र में गहन सर्चिंग के दौरान पुलिस ने 02 नग एसएलआर राइफल, 01 नग इंसास राइफल, 01 नग 12 बोर बंदूक, 03 एसएलआर मैग्जिन, 01 इंसास मैग्जिन तथा 28 नग जिंदा कारतूस बरामद किए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद हथियार धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए थे।
समय रहते हथियारों की बरामदगी से क्षेत्र में संभावित नक्सली हिंसा की बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया है।
जिला गरियाबंद में वर्ष 2024 से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत अब तक 31 माओवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं तथा 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस द्वारा कुल 73 हथियार, 62 लाख 50 हजार रुपये नगद सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी जब्त की जा चुकी है।
पुलिस का कहना है कि लगातार कार्रवाई से गरियाबंद क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




