राजिम कुंभ मेला में न संत महात्माओं का सम्मान न कलाकारों का मान,भारी सरकारी अव्यवस्था-रूपेश साहू

SHARE:

फिंगेश्वर/राजिम कुंभ मेला में साधु संतों एवं कलाकारों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में राजिम कुंभ मेला के आयोजन में करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है, लेकिन अव्यवस्था भारी है आयोजन को लेकर साधु संत नाराज हैं ही।अब स्थानीय कलाकारों व जनप्रतिनिधियों को भी अपमानित होना पड़ रहा है राजिम कुंभ के आयोजन के लिए बनाई गई समिति के सचिव ने साधु संतों का नाम काटने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया। नाम काटे जाने से नाराज संतों ने विरोध प्रदर्शन कर कुंभ से दूरी बना ली अब स्थानीय कलाकारों को कुंभ में भोजन तक नहीं दिया गया। कांग्रेस मांग करती है राजिम कुंभ में अव्यवस्था के लिए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि भाजपा के 2 साल में प्रदेश भ्रष्टाचारियों का चारागाह बन गया है सरकारी आयोजनों में सरकारी खजाने की सेंधमारी हो रही है आयोजन के नाम से लूट मचाया जा रहा है बालोद में हुई जंबूरी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।कन्या विवाह आयोजन का भी आयोजन के पहले ही विवादों में पड़ गया।अब राजिम कुंभ भी भ्रष्टाचार के कारण सवालों के घेरे में है। स्थिति यह है भाजपा अपनी भ्रष्टाचार की सबूत मिटाने सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले कर रही है। पहले बिजली ट्रांसफार्मर गोदाम में आग लगी, फिर डीईओ दफ्तर जला,फिर आबकारी विभाग और रायगढ़ के मत्स्य विभाग में आग लगी जिससे महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए यह सब भाजपा की भ्रष्टाचार के कारण हो रहा है। भाजपा सरकार के फोकस में धार्मिक,सांस्कृतिक सामाजिक या शैक्षणिक आयोजन नहीं बल्कि केवल भ्रष्टाचार कमीशनखोरी और काली कमाई में हिस्सेदारी है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई