गरियाबंद में गणतंत्र दिवस की अंतिम परेड रिहर्सल सम्पन्न, कलेक्टर व एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

SHARE:

गरियाबंद — गणतंत्र दिवस 2026 के भव्य आयोजन की तैयारियों के तहत शनिवार, 24 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड मैदान में फाइनल परेड रिहर्सल आयोजित की गई रिहर्सल का निरीक्षण कलेक्टर श्री बी.एस. उईके एवं पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर द्वारा किया गया।फाइनल रिहर्सल में पुलिस बल, छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ), होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड सहित जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान परेड की ड्रिल, मार्चपास्ट, सलामी एवं अनुशासन का अभ्यास किया गया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड की गुणवत्ता, अनुशासन, तालमेल एवं समन्वय का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार अभ्यास कराया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि आज आयोजित फाइनल रिहर्सल के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिससे 26 जनवरी को जिले में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य और अनुशासित रूप से आयोजित किया जा सके।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई