राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में लोकेश और विनिशा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

SHARE:

 

बलौदाबाजार में 22 से 28 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में गरियाबंद जिले के स्वयंसेवकों लोकेश साहू एवं विनिशा साहू ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से जिले का नाम रोशन किया है।

शासकीय राजीवलोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम के स्वयंसेवक लोकेश साहू तथा शासकीय फणीकेश्वरनाथ महाविद्यालय, फिंगेश्वर की स्वयंसेविका विनिशा साहू शिविर के सातों दिनों में आयोजित विभिन्न सामाजिक, रचनात्मक, अनुशासनात्मक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय इस शिविर में छत्तीसगढ़ के 9 विश्वविद्यालयों से चयनित एनएसएस स्वयंसेवक शामिल हुए हैं। ऐसे प्रतिस्पर्धात्मक एवं प्रतिष्ठित मंच पर लोकेश साहू और विनिशा साहू की सक्रिय भूमिका गरियाबंद जिले के लिए गौरव का विषय बनी हुई है।

शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई