सेजेस राजिम का कल होगा वार्षिकोत्सव और जीर्णोद्धार भवन का लोकार्पण, विधायक रोहित साहू होंगे मुख्य अतिथि

SHARE:

राजिम : नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शासकीय राम बिशाल पांडेय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजिम का वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कल दिनांक 6 दिसंबर को संपन्न होने जा रहा है। जीर्णोद्धार किए गए भवन का भी लोकार्पण किया जाएगा इसके साथ ही शिक्षकों के प्रयास से स्थापित किये जा रहे भारत माता की मूर्ति का भी अनावरण होगा। विद्यालय में संपन्न होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में हाई प्रोफाइल एवं प्रतिष्ठित राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है। मुख्य अतिथि विधायक राजिम रोहित साहू होंगे, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे । विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्राणी नेहरू साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, सतीश यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, पूर्णिमा चंद्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर, रिकेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा, सुजाता विवेक शर्मा अध्यक्ष एसएमडीसी सेजेस राजिम, लोकेश पांडेय आजीवन सदस्य एसएमडीसी सेजेस राजिम, जानकी पटेल पार्षद नगर पंचायत राजिम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। संस्था के प्राचार्य संजय एक्का एवं प्राचार्य भंवरलाल ध्रुव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपूर्ण तैयारियां की जा रही है। सभी शिक्षकों को विभिन्न ज़िम्मेदारियां अंबातिक कर दी गई हैं। अतिथियों का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के मार्गदर्शन में एनसीसी के कैडेट गार्ड ऑफ ओनर देंगे और पायलटिंग करते हुए मंच तक ले जाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा बना ली गई है। गेट पर ही स्वागत पश्चात विद्यालय भूमि के दानदाता पंडित राम विशाल पांडे जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण फिर शिक्षकों द्वारा स्थापित किए गए भारत माता की मूर्ति का अनावरण तत्पश्चात जीर्णोद्धार भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि रोहित साहू विधायक द्वारा किया जाएगा। लोकार्पण पश्चात विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। गत सत्र बोर्ड परीक्षा में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किया जाएगा, साथी पत्रकारों एवं विशेष दानदाताओं का सम्मान भी विधायक महोदय के कर कमल से कराया जाएगा।रोहित साहू विधायक राजिम का विद्यालय में यह प्रथम आगमन होगा इसलिए एसएमडीसी के अध्यक्ष सुजाता विवेक शर्मा एवं सदस्य गण सोमनाथ पटेल खुशी साहू संजीव साहू चंदन बंजारे महेंद्र कश्यप एवं विवेक शर्मा राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी आदि द्वारा व्यवस्था पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की कमी ना रह जाए । प्राचार्य संजय एक्का ने जानकारी दिया कि विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुसार विधायक को मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। प्रमुख मांगों में मैदान का समतलीकरण, रसोईघर, मध्यान्ह भोजन शेड, प्रार्थना शेड, सांस्कृतिक मंच, सभा भवन, मुख्य गेट का जीर्णोद्धार, कंप्यूटर लैब आदि हैं। विधायक का इस विद्यालय में पहली बार पदार्पण हो रहा है इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि विधायक विद्यालय के लिए बड़ी घोषणाएं करेंगे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment