“मुन्ना–भाई गैंग फिर बेनकाब”

SHARE:

“फर्जी वारंट भेजकर रुपए ऐंठने वाले दो MBBS छात्र गिरफ्तार”

गरियाबंद। छुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यापन के मामले में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी पूर्व में पीएमटी परीक्षा फर्जीवाड़ा के मुन्ना भाई प्रकरण में दो बार जेल जा चुके हैं और वर्तमान में मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एमबीबीएस के विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत हैं। इनके विरुद्ध प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।प्रार्थी खेमचंद ने थाना छुरा में शिकायत की थी कि अगस्त 2025 में उसे डाक से एक नॉन बेलेबल वारंट भेजा गया था। जांच में पाया गया कि आरोपी निखिल राज ने प्रार्थी को झूठे प्रकरण में फँसाकर दो लाख रुपए की मांग की। धमकी से घबराकर प्रार्थी ने आरोपी को एक लाख रुपये और डाक से भेजा गया वारंट दे दिया था। इसके बाद निखिल राज और उसके साथी चन्द्रशेखर उर्फ चंदन सेन द्वारा लगातार जेल भेजने की धमकी देकर पैसों की मांग की जाती रही।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम को अपराधियों की पतासाजी हेतु लगाया गया। चन्द्रशेखर को छुरा क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका साथी निखिल राज हमसफर ट्रेन से झांसी की ओर भाग रहा है। तत्परता दिखाते हुए आरपीएफ बिलासपुर और पेंड्रारोड की मदद से ट्रेन से निखिल राज को भी पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वर्ष 2009 से भोले-भाले लोगों को झांसा देकर पैसे ऐंठने का काम कर रहे हैं। दोनों आरोपी 2007 में पीएमटी उत्तीर्ण कर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर पहुँचे थे, जहाँ इनकी पहली मुलाकात हुई। धन के लालच में दोनों ने फर्जी तरीके से पीएमटी परीक्षा पास कराने का धंधा शुरू किया था। 2009 में महासमुंद और 2010 में बिलासपुर पीएमटी परीक्षा फर्जीवाड़े में दोनों पर अपराध दर्ज किए गए थे।चन्द्रशेखर सेन और निखिल राज के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग में नौकरी, शिक्षा क्षेत्र, आवासीय विद्यालय, वार्ड बॉय नियुक्ति सहित करोड़ों रुपये के कई गंभीर धोखाधड़ी प्रकरण भी अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं। गुरुग्राम में दर्ज एक मामले में लगभग 5 करोड़ रुपये की ठगी सामने आ चुकी है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में वर्ष 2007 से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इनके विरुद्ध दर्ज आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भेजी जाएगी। साथ ही दोनों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति की जांच अलग से की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी:
चन्द्रशेखर उर्फ चंदन सेन, उम्र 40 वर्ष, निवासी कनसिंघी, थाना छुरा (गरियाबंद)

निखिल राज सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी झांसी (उ.प्र.), वर्तमान पता मेडिकल कॉलेज जगदलपुर

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment