भाजपा सरकार ने जमीन गाइडलाइन के दर में वृद्धि करके किसानों,मध्यवर्गीय गरीबों के जमीन खरीदने के सपने को तोड़ा – टिकेश साहू

SHARE:

6 लाख मूल्य की जमीन का बढ़ा गाइडलाइन के कारण 4 लाख 40 हजार स्टांप ड्यूटी हो गई -मनोज सोनवानी

फिंगेश्वर/ भाजपा सरकार के द्वारा बेतहाशा वृद्धि की गई जमीन गाइडलाइन दर को वापस लेने की मांग करते हुए ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू व ब्लॉक कांग्रेस सचिव मनोज सोनवानी ने कहा कि भाजपा सरकार को हठधर्मिता त्याग कर जनहित में जमीन गाइडलाइन दर में 10 से 100 प्रतिशत की गई वृद्धि को वापस लेना चाहिए गाइडलाइन दर में बेतहाशा वृद्धि सरकार की तानाशाही पूर्ण फैसला है इस फैसले से गरीबों किसानों मध्यमवर्गीय परिवार को जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूटा है।

ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा किसान खेती जमीन खरीद नहीं पाएगा नहीं जरूरत पर जमीन बेच पाएगा रियल एस्टेट कारोबार भी चौपट होगा इसे भवन निर्माण कार्य बंद होगा जिसका असर सीमेंट स्टील रेती,गिट्टी,ईंटा,सेनेटरी,हार्डवेयर बिजली सामान फर्नीचर सेक्टर पर भी मंदी आएगी भवन निर्माण कार्य में लगे कुशल अकुशल श्रमिक भी बेरोजगारी संकट से जूझेंगे सरकार को भी राजस्व की हानि होगी राजिम फिंगेश्वर शहर के आसपास कोई 1 हजार फीट जमीन की खरीदी 6 लाख रु में करता है तो उसे 4 लाख 40 हजार रुपए रजिस्ट्री शुल्क चुकाना होगा कुछ क्षेत्रों में रजिस्ट्री शुल्क और जमीन की कीमत एक बराबर होगी कुछ क्षेत्रों में जमीन की कीमत से ज्यादा रजिस्ट्री शुल्क देना पड़ेगा ऐसे में गरीब आदमी मकान कैसे बनाएगा? तिनका तिनका जोड़कर और कर्ज लेकर जमीन खरीदने वालों को जमीन के साथ रजिस्ट्री के लिए भी कर्ज लेना पड़ेगा फिर मकान बनाने पैसा कहां से इंतजाम करेगा?

ब्लॉक कांग्रेस सचिव मनोज सोनवानी ने कहा की सरकार का आर्थिक प्रबंधन फेल हो गया है सरकार के पास अपनी योजनाओं को चलाने के लिए पैसा नहीं है इसलिए सरकार विभिन्न मदों में टैक्स बढ़ाकर जनता पर बोझ थोप रही है कांग्रेस सरकार ने 5 डीसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री शुरू कर तथा गाइडलाइन की दर में 30% छुट कर प्रदेश में रियल स्टेट सेक्टर में प्राण फूंका था यही कारण था की कोरोना के समय भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत थी इसलिए जमीन के गाइडलाइन के रेट बढ़ाए गए तथा बिजली के दाम बढ़ाए गए बिजली बिल में 400 यूनिट छूट को समाप्त किया गया जब जमीनों को रजिस्ट्री महंगी की जा रही है वर्तमान सरकार के निर्णय से बेरोजगारी बढ़ेगी अर्थव्यवस्था तबाह होगी रियल स्टेट में गिरावट आएगी।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment