अवैध धान परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो बोलेरो पिकअप सहित 46 क्विंटल धान जप्त

SHARE:

गरियाबंद/देवभोग-:जिले में अवैध धान परिवहन और बिक्री पर गरियाबंद पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो बोलेरो पिकअप वाहनों में लोड 46 क्विंटल अवैध धान जप्त किया है। जब्त धान की कुल कीमत 1 लाख 42 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीमावर्ती चेक पोस्टों में तैनात पुलिस बल द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले धान की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से अधिकृत धान उपार्जन केंद्रों में करने का सख्त प्रावधान है। इसी के तहत पुलिस टीम अवैध गतिविधियों पर लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

23 नवंबर 2025 की देर शाम चेक पोस्ट पर जांच के दौरान बोलेरो पिकअप क्रमांक OD-08 E-9187 और OD-08 B-7665 में 115 कट्टों में भरा धान संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने समक्ष गवाहों के धान सहित दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया।

पिछले 15 दिनों में गरियाबंद पुलिस अब तक 16 वाहनों के साथ कुल 354.8 क्विंटल अवैध धान, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख 99 हजार 880 रुपये, जप्त कर चुकी है।

जप्त सामग्री
115 कट्टा धान — 46 क्विंटल
कुल कीमत : 1,42,600 रुपये

दो बोलेरो पिकअप वाहन जप्त
⿡ OD-08 E-9187
⿢ OD-08 B-7665

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment