पाण्डुका पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही — जंगली बिल्ली की खाल सहित दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

गरियाबंद / पाण्डुका —गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जंगली बिल्ली की खाल सहित गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगली बिल्ली की खाल को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पाण्डुका पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत सक्रिय हुई और टोईयामुड़ा एनएच-130C मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरंग लखौली निवासी राकेश सौरा एवं उसके साथी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जंगली बिल्ली की खाल बरामद कर जब्त की है।

थाना प्रभारी पाण्डुका के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 2, 39, 44, 51 और 52 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वन्यजीव तस्करों के हौसले पस्त — जिले में प्रशंसा का विषय बनी कार्यवाही।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment