गरियाबंद-: जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में 2 से 4 नवम्बर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर बीएस उइके ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी।कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष भी राज्योत्सव में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन स्थल पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।कलेक्टर ने निर्देश दिया कि राज्योत्सव के अवसर पर पांच दिवस तक सभी शासकीय कार्यालयों एवं भवनों में रोशनी की व्यवस्था की जाए।उन्होंने जिला पंचायत सीईओ प्रखर चन्द्राकर को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी तथा एसडीएम हितेश्वरी बाघे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।कार्यक्रम स्थल की सफाई, पेयजल, फायर ब्रिगेड, मंच निर्माण, विद्युत, सजावट, स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गई है।
जनसम्पर्क विभाग को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं महिला समूहों और विभिन्न विभागों के थीम आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे।बैठक में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर, डॉ. तुलसीराम मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




