जहरीले कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ को लेकर WHO ने जारी किया ग्लोबल अलर्ट, 3 भारतीय कंपनियों के बैच को बताया जानलेवा

SHARE:

जेनेवा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में बने ज़हरीले कफ सिरप को लेकर एक वैश्विक अलर्ट जारी किया है। यह कदम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ‘कोल्डरिफ’ सिरप पीने से 23 नवजात शिशुओं की मौत के बाद उठाया गया है। WHO ने दुनिया भर के देशों से इन दवाओं पर कड़ी निगरानी रखने और इनकी सूचना स्वास्थ्य एजेंसी को देने की अपील की है।WHO ने अपने बयान में तीन विशिष्ट दवाओं के बैच को खतरनाक बताया है, जिनमें श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स का कोल्डरिफ (Coldrif), रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स का रेस्पिफ्रेश टीआर (Respifresh TR) और शेप फार्मा का रिलीफ (Relife) शामिल है। स्वास्थ्य एजेंसी ने चेतावनी दी है कि ये ज़हरीले उत्पाद गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं और इनके सेवन से जानलेवा बीमारी हो सकती है।इस मामले पर भारत की केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने WHO को सूचित किया है कि यह सिरप कथित तौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को दिया गया था। जांच में पाया गया कि इस कफ सिरप में ज़हरीला केमिकल ‘डाइथिलीन ग्लाइकॉल’ (Diethylene Glycol) की मात्रा तय सीमा से लगभग 500 गुना अधिक थी।हालांकि, CDSCO ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन दूषित दवाओं का भारत से निर्यात नहीं किया गया था और न ही किसी अवैध निर्यात का कोई सबूत मिला है। इसी बीच, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) ने भी शुक्रवार को पुष्टि की कि ये ज़हरीले सिरप संयुक्त राज्य अमेरिका नहीं भेजे गए थे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment