कुरूद/धमतरी-:छत्तीसगढ़ में बढ़े हुए बिजली दरों के विरोध में युवा कांग्रेस ने कुरूद में “बिजली चोर गद्दी छोड़” के नारे के साथ भव्य मशाल रैली एवं बिजली ऑफिस में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद युवा कांग्रेसियों ने काली माता मंदिर से बिजली ऑफिस तक आक्रोश रैली निकाली। “बिजली चोर गद्दी छोड़” के नारों के बीच जब रैली बिजली ऑफिस पहुंची, तब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोंक और झूमाझटकी हुई। माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कारगिल चौक तक जन आक्रोश मशाल यात्रा निकालकर नुक्कड़ सभा आयोजित की।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया ने कहा — “भाजपा की डबल इंजन सरकार बिजली के दाम बढ़ाकर आम जनता को लूट रही है। कांग्रेस शासन में 400 यूनिट तक बिजली निशुल्क दी जाती थी, आज जनता से उसका भी अधिकार छीना जा रहा है।”
प्रदेश सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे ने कहा कि “महंगाई और बिजली बिलों की बढ़ोतरी से महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं, डबल इंजन सरकार ने घर की रसोई तक महंगी कर दी है।”
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि “भाजपा सरकार जनता पर बिजली बिल के रूप में महंगाई का बोझ डाल रही है। प्रदेश के कोने-कोने में इस जन आक्रोश की गूंज सुनाई दे रही है।”
कार्यक्रम प्रभारी उमेश डोंगरे, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, प्रदेश प्रवक्ता योगेश साहू और अन्य युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “कोयला और संसाधन अपने प्रदेश के हैं, फिर भी बिजली महंगी — यह जनता के साथ धोखा है।”
इस मौके पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुखराज साहू, कमल साहू, डुमेश साहू, देवरत साहू, यक्ष साहू सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु:
बिजली दर वृद्धि के विरोध में तालाबंदी एवं मशाल रैली
पुलिस बल से हुई झूमाझटकी, माहौल तनावपूर्ण
प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और अध्यक्ष का कुरूद में प्रथम आगमन
भाजपा सरकार पर बिजली दरों में बढ़ोतरी से जनता को लूटने का आरोप
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




