देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसाः चंबल नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से 3 बच्चों की मौत, 2 घायल

SHARE:

उज्जैन । मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के नरसिंगा गांव में रविवार को चंबल नदी हादसे से पूरे इलाके को दहला दिया। देवी की मूर्ति विसर्जन के दौरान बच्चों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। ट्रॉली में कुल 12 बच्चे सवार थे। हादसे में अब तक 3 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बच्चों का इलाज इंदौर में जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। गांव के लोगों का कहना है कि हादसा अचानक हुआ और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। पूरे इलाके में शोक की लहर है।सीएम डॉ. मोहन यादव आज शाम करीब 4:30 बजे ग्राम पीरझालर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले एसपी प्रदीप शर्मा और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह भी गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मिले।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment