मैनपुर ब्लॉक में पशु स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों पशुओं का हुआ उपचार व टीकाकरण

SHARE:

गरियाबंद/मैनपुर –ग्रामीण अंचल के पशुपालक किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और पशुधन को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से मैनपुर ब्लॉक में विशेष पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 

यह शिविर HDFC बैंक “परिवर्तन” द्वारा वित्तपोषित एवं AFPRO संस्था के समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम “परिवर्तन” के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक के पाँच ग्राम – गोपालपुर, पंडरीपानी, अड़गड़ी सहित अन्य दो गांवों में किया गया।शिविर में ब्लॉक पशुधन विकास विभाग के डॉ. योगेश नायक व उनकी टीम द्वारा व्यापक स्तर पर सेवाएँ प्रदान की गईं। इस दौरान 293 पशुओं का उपचार, 304 पशुओं को कृमिनाशक दवाई पिलाने, 251 पशुओं को किन्नी-जुआ से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाने, 628 पशुओं का टीकाकरण, 19 जानवरों का बधियाकरण और 3 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया।इस पहल से लगभग 151 पशुपालक किसानों को सीधा लाभ मिला। पशुपालकों ने इस तरह के शिविर को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और समय की आवश्यकता बताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहान (NRLM) की पशुसखी एवं कृषिसखी महिलाएँ भी पूरे उत्साह से शामिल रहीं। उनकी सक्रिय भागीदारी ने ग्रामीण समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।इस अवसर पर AFPRO संस्था के परियोजना समन्वयक श्री रुपेश मोहंती, परियोजना कार्यकारी श्री विकास साहू एवं उनकी टीम मौजूद रही। सभी ने मिलकर ग्रामीण पशुधन विकास के लिए इस शिविर को एक सकारात्मक पहल बताया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment