Post Views: 104
Big Accident : गुजरात के बोटाद जिले में सोमवार तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बस जा घुसी हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बस जिले के रानपुर तालुका से पर्यटकों को लेकर आ रही थी, तभी पलियाद कस्बे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




