सूने मकान से नकदी सहित लाखों रुपए के जेवर पार

SHARE:

रायपुर। आडवानी कालोनी बीरगांव स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नकदी डेढ़ लाख सहित सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजीव चौबे 34 वर्ष आडवानी कालोनी बीरगांव का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि अज्ञात चोर ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे नकदी डेढ़ लाख सहित सोने-चांदी का जेवर पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 3 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment