गरियाबंद/फिंगेश्वर। मां भवानी चौक लोहरसी में इस वर्ष का नवदुर्गोत्सव भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण लेकर आया है। जहां पिछले वर्षों में मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित होती रही हैं, वहीं इस बार माता भवानी का बाल रूप विराजमान किया गया है। श्रद्धालु बताते हैं कि बाल रूप में मां के दर्शन से उन्हें शांति और स्नेह का अद्भुत अनुभव हो रहा है।समिति ने जानकारी दी है कि दुर्गाष्टमी के दिन एक बुजुर्ग व्यक्ति की मूर्ति स्थापित कर उसे सेल्फी जोन के रूप में तैयार किया जाएगा। इससे युवाओं और भक्तों को एक नया अनुभव मिलेगा और आयोजन में नवीनता का संचार होगा।
युवाओं की मेहनत से सजा स्टेज
इस वर्ष भी मां भवानी नवदुर्गोत्सव समिति लोहरसी के युवाओं ने अपनी रचनात्मकता और परिश्रम से आयोजन को खास बनाया है। स्टेज का बैकग्राउंड पूरी तरह मोहल्लेवासियों और समिति के सदस्यों के सहयोग से सजाया गया है। खास बात यह है कि इस बार किसी बाहरी डिजाइनर की मदद नहीं ली गई, बल्कि युवाओं ने खुद मेहनत कर आकर्षक डिजाइन तैयार किया। इससे मोहल्ले की एकजुटता और कला कौशल का सुंदर प्रमाण सामने आया है।
आयोजन से जुड़ा भाईचारा और एकता
समिति के अध्यक्ष हेमंत पटेल, कोषाध्यक्ष खेमचंद यादव मोनू और उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नवदुर्गोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मोहल्ले और गांव की एकता, भाईचारा और सामूहिक सहयोग का प्रतीक है। उनका उद्देश्य है कि इस आयोजन के माध्यम से पूरे गांव को एक सूत्र में बांधा जा सके।
इस प्रकार मां भवानी चौक लोहरसी का नवदुर्गोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बनकर पूरे क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रहा है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




