सदर थाना क्षेत्र के सुवाणा कस्बे के समीप अज्ञात महिला की हत्या

SHARE:

भीलवाड़ा। सदर थाना क्षेत्र के सुवाणा कस्बे के समीप बाईपास पर कोठारी नदी पुरावतो का आकोला के पास चरागाह भूमि मे अज्ञात महिला की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। महिला के हाथ पर टैटू बना हुआ है, जिसमें मुकेश संग रतनी लिखा है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष है। महिला ने काले रंग का ब्लाउज, हरे रंग का पेटीकोट, सफेद रंग का लंहगा तथा क्रीम रंग की ओढनी पहनी हुई है। पुलिस आसपास के लोगो से महिला की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस ने मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने हेतु शव को मोर्चरी में पहुंचा दिया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment