गरियाबंद में प्रशासनिक कार्य विभाजन – पंकज डाहिरे बने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी

SHARE:

गरियाबंद, 19 सितम्बर 2025। प्रशासकीय कार्यों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर बीएस उईके ने जिले के राजस्व अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया है। जारी आदेश के अनुसार पंकज डाहिरे को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी का प्रभार सौंपा गया है।अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत के स्थानांतरण के बाद अब अपर कलेक्टर नवीन भगत को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं सहायक संचालक लोकेश्वर पटेल को सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग का प्रभार प्रदान किया गया है।कलेक्टर द्वारा किए गए इस कार्य विभाजन से प्रशासनिक कार्यों के संचालन में गति और पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment