Post Views: 211
फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नाबालिग युवती और युवक की पेड़ से लटकती लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीँ परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। ये पूरा मामला बांसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम धामनपुरी का है।
खेत में मिली दोनों की लाश
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों का शव गांव से 2 किलोमीटर दूर खेत में मिला है। युवती ने कपड़े से और युवक ने रस्सी से फांसी लगाई है। मामले में प्रेम- प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




