राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच ने किया पौधरोपण

SHARE:

राजिम : राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के तत्वाधान में यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर राजिम स्थित प्रतिष्ठित शासकीय राम बिशाल पाण्डेय सेजेस स्कूल राजिम में राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण मंच के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष समीर शर्मा, ऊर्जावान जिलाध्यक्ष रिकेश साहू जिला उपाध्यक्ष द्वय दीपक साहू, ठाकुर राम साहू कोषाध्यक्ष बादल साहू , डायमंड साहू ,दुर्गेश साहू, यश साहू एवं सदस्य गणों द्वारा लगभग 50 पेड़ों का रोपण किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी कर्मचारी संगठन विवेक शर्मा, शाला प्रबंधन एवम विकास समिति पं रामविशाल पाण्डेय सेजेस स्कूल राजिम की अध्यक्ष श्रीमती सुजाता शर्मा ,शाला के प्राचार्य श्री संजय एक्का, इको क्लब की प्रभारी समीक्षा गायकवाड़ , मधु गुप्ता ,पूजा मिश्रा शिखा महाडिक, अंजू मार्कण्डेय व्याख्याता गण ,शिक्षक शिक्षिका गण NCC के कैडेट एवं इको क्लब की छात्र छात्राएं उपस्थित थे। अतिथियों के स्वागत उपरांत वृक्षारोपण का वृहद कार्यऋम राजिम में कई स्थानों पर किया गया और प्रदेश उपाध्यक्ष ,जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के पदाधिकारियों द्वारा बच्चो को नाश्ता एवं मिष्ठान वितरण किया गया,साथ ही सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के प्राचार्य श्री संजय एक्का एवं व्याख्याता इको क्लब प्रभारी समीक्षा गायकवाड़ का भरपूर सहयोग रहा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment