राजिम/फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन की कार्यवाही नाकाफी होने से नाराज होकर अब जनप्रतिनिधि खुद मैदान में उतरने लगे हैं। इसी कड़ी में राजिम विधायक रोहित साहू ने रविवार आधी रात को बड़ा कदम उठाया।
ग्राम बोरसी के पास फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग पर रेत से भरे दो हाइवा वाहनों को विधायक ने खुद बीच सड़क पर रोक दिया। जानकारी मिलते ही राजिम एसडीएम और फिंगेश्वर थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे। विधायक ने दोनों हाइवा वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध उत्खनन व परिवहन में शामिल लोगों पर FIR दर्ज की जाए।
विधायक का यह कदम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। देर रात की इस कार्रवाई से अवैध रेत खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में खुलेआम अवैध रेत उत्खनन हो रहा था, लेकिन प्रशासन की चुप्पी से खनन माफिया बेलगाम थे। विधायक के सड़क पर उतरने से अब इस मुद्दे पर बड़ी कार्रवाई की उम्मीदें बंधी हैं।घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे की है और इसे लेकर अब राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




