Post Views: 106
महासमुंद। महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा स्थित नहर पुलिया के पास आज सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। ग्रामीणों ने नहर में नग्न अवस्था में तैरता हुआ शव देखा, जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।
ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है और चेहरा डैमेज होने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




